फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में अवैध हथियार लेकर फोटो खिंचाए, अब सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोगों के फोटो सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वायरल हो रहे हैं। इन फोटो में जो लोग हैं वह मजाकिया अंदाज में किसी ग्रामीण को बंधक बनाए दिखाई दे रहे हैं। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस मामले की जानकारी पूरी तरह पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस गांव के लोगों की फोटो वायरल हुए हैं। उस गांव निवासी एक व्यक्ति के घर बेटे ने जन्म लिया था। इसी खुशी में दावत का दौर चला और इसी दौरान अवैध हथियारों के साथ फोटो लिए गए। अब यह कितने दिन पुराने फोटो हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फोटो में दो युवक एक बुजुर्ग के सिर पर दो अवैध हथियार रख कर मुस्कुरा रहे हैं। इसके बाद दूसरे फोटो में दोनों युवक हाथ में बंदूक और राइफल लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। यह फोटो मंगलवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
कुछ लोगों ने इन लोगों की पहचान तक खोल दी है। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को पूरी तरह नहीं है। बहजोई कोतवाल नरेंद्र त्यागी ने बताया कि जो जानकारी सामने आई है उसमें डेढ़ वर्ष पुराने फोटो होने की जानकारी मिली है। अभी छानबीन जारी है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें