श्री वार्ष्णेय सभा बहजोई की ओर से मुख्य संरक्षा आयुक्त उत्तर रेलवे को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया।
मंगलवार को सौंपे गए ज्ञापन में संरक्षक लवमोहन वार्ष्णेय एडवोकेट ने बताया है कि ज्ञापन के माध्यम से महाप्रबंधक रेलवे बड़ोदा हाउस नई दिल्ली और मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद से मांग की गई है कि बहजोई रेलवे स्टेशन जिला मुख्यालय का रेलवे स्टेशन है। इसके चलते जिला मुख्यालय पर रेलवे विभाग की ओर से दी जाने वाली सभी सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएं। इसके अलावा पदाधिकारियों का कहना था कि बहजोई से लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन का संचालन हो।
रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय भवन का निर्माण हो। जीआरपी थाना या पुलिस चौकी का निर्माण हो। टिकट आरक्षण की व्यवस्था हो। उच्च स्तरीय महिला पुरुष शौचालय बनवाए जाएं। यात्रियों के बैठने के लिए उचित सीटों की व्यवस्था हो। रेलवे की आय बढ़ाने के लिए मुख्य मार्ग की ओर दुकानों का निर्माण कराकर खाली व बेकार पड़ी भूमि का सदुपयोग किया जाए। इससे बेरोजगारों को भी लाभ मिलेगा। शुद्ध पेयजल व उचिव प्रकाश व्यवस्था की जाए। ज्ञापन पर सचिन कुमार, शरद कुमार, सचिन कुमार सभासद, अमित कुमार सराफ, विकास कुमार, वैभव शंकर, नितिन कुमार, प्रवीण कुमार, यश कुमार, मेहुल सराफ, सौरभ कुमार, पारस, गोपाल, पुनीत कुमार, मुदित कुमार, नीरज कुमार व जय अवतार आदि रहे।
बहजोई रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में इजाफा कराए जाने की मांग को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने डीआरएम से बातचीत की। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर हुए मुख्य संरक्षा आयुक्त के दौरे के दौरान डीआरएम अजय नंदन से बातचीत करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष का कहना था कि बहजोई में जिला मुख्यालय घोषित हुए दस साल से अधिक का समय बीत गया है। बावजूद इसके रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। कैंटीन नहीं है। सुरक्षा के लिए पुलिस थाना या चौकी नहीं है। टिकट आरक्षण की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा यात्रियों के लिए उचित प्रतीक्षालय तक नहीं है। इन यात्री सुविधाओं को लेकर गंभीरता दिखाई जाए।