फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्याप्त संसाधन मिलें तो संभल से भी निकलेंगे कई समी

Sat, 26 Nov 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
ट‌िप्‍स
विज्ञापन
ये कहना है भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य मोहम्मद समी के कोच कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी का। 
विज्ञापन

एमजीएम कॉलेज में शुक्रवार की दोपहर पहुंचे कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने संभल को खेल प्रतिभाओं से धनी जिला बताया। उन्होंने कॉलेज की टीम के खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां समझाईं। होनहार खिलाड़ी अबू शमा को गेंदबाजी के टिप्स देते हुए गेंद को पकड़ने और थ्रो करने का तरीका बताया। सिखाने के लिए उन्होंने खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्राउंड, खेल की सामग्री और बेहतर मार्गदर्शन खिलाड़ियों को आगे ले जाने में मददगार बनता है।

कहा, यदि पर्याप्त संसाधन और उचित मार्गदर्शन मिले तो संभल से भी कई मोहम्मद समी निकल सकते हैं।
कालेज के प्राचार्य डा. आबिद हुसैन ने बताया कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से वह कालेज में क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ करना चाहते हैं। इस पर कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वह कालेज की एकडेमी में आएंगे और खिलाड़ियों को समय समय पर टिप्स देते रहेंगे। उन्होंने कालेज की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि संभल में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। क्रिकेट में बेसिक जरूरत ग्राउंड की होती है। उसकी कमी तो यहां है लेकिन कालेज या कोई संस्था अगर बेहतर ग्राउंड उपलब्ध करा दे तो कहीं कोई दिक्कत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे शहरों से भी बड़े खिलाड़ी उभरेंगे। उन्होंने कहा कि जैसी स्थिति अभी संभल की है ऐसी स्थिति पहले मुरादाबाद की थी। लेकिन वहां सुविधाएं बढ़ी और वहां के खिलाड़ी निखर रहे हैं। संभल के खिलाड़ी मुरादाबाद आकर कोचिंग ले रहे हैं लेकिन तमाम खिलाड़ी ऐसे हैं जो संभल से मुरादाबाद रोजाना नहीं आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें