फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में ओवरलोड़ ट्रांसफार्मर फुंका, पांच हजार की आबादी भीषण गर्मी में रही बेहाल, रात जागकर काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला खुर्जा गेट क्षेत्र में ओवरलोड के चलते बुधवार की रात 12 बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे आधा दर्जन मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। पांच हजार की आबादी रात भर गर्मी से परेशान रही। सुबह को पेयजलापूर्ति की समस्या खड़ी हो गई। नगर पालिका की टंकी में आने वाले पानी से घरेलू कार्य निपटाए। पीने के लिए पानी हैंडपंप से लेकर आए। बृहस्पतिवार की शाम विद्युत विभाग द्वारा दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया था। मगर विद्युत आपूर्ति शाम सात बजे तक सुचारु नहीं हो सकी थी। विभाग ने दावा किया रात आठ बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला खुर्जा गेट में लगे ट्रांसफार्मर से खुर्जा गेट, मोहल्ला लोधियान, जवाहर रोड, बड़ा महादेव, केशव नगर, हाथी खाना सहित आधा दर्जन मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। बुधवार की रात ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे पांच हजार की आबादी ने भीषण गर्मी व मच्छरों के बीच रात जाग बिताई। बिजली गुल होने से बच्चों व वृद्धों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों को पेयजलापूर्ति की समस्या खड़ी हो गई। जबकि क्षेत्र में नगर पालिका की टंकी से पानी की आपूर्ति दी जाती है। मगर वह पानी पीने योग्य नहीं होने पर लोगों को गली-मोहल्लों में लगे हैंडपंपों से जाकर पानी लाना पड़ा। जिन घरों में नगर पालिका की टंकी नहीं थी, उन्हें ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। बृहस्पतिवार को दिन भर बिजली गुल रहने व भीषण गर्मी होने से लोग बेहाल हो उठे। विद्युत आपूर्ति ठप होने पर महिलाओं को घरेलू कार्यों में परेशानी उठानी पड़ी। शाम को विद्युत विभाग द्वारा दूसरे ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। मगर शाम सात बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की गई थी। विभाग के अधिकारियों का दावा था कि रात आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
------------------
बुधवार की रात ट्रांसफार्मर फुंकने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे भीषण गर्मी होने पर पूरी रात जाग कर काटनी पड़ी। सुबह को पेयजल की समस्या होने पर हैंडपंप से पानी लाना पड़ा। - अंशुल अग्रवाल, खुर्जा गेट, चंदौसी
विज्ञापन

----------------
बृहस्पतिवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर भीषण गर्मी में दुकान पर बैठा पड़ा। मगर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हुई है। जिससे रात में भी परेशानी हो सकती है। - रमेश साहनी, केशव नगर, चंदौसी
-------------------
रात के बाद सुबह को भी विद्युत आपूर्ति ठप होने से घरेलू कार्य को पानी नहीं मिला। जिससे गली में लगे हैंडपंपों से पानी मंगाकर कार्य करना पड़ा। शाम को पेयजल की समस्या बकरार रही। - प्रतिभा रानी, बड़ा महादेव, चंदौसी
-------------------
बुधवार की रात ट्रांसफार्मर फुंकने विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार को विद्युत अधिकारियों से कहकर दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया गया है। रात आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है। - तरुण कुमार नीरज, बड़ा महादेव, चंदौसी
-----
खुर्जागेट का ट्रांसफार्मर रात में फुंक गया। दूसरा ट्रांसफार्मर बदलने में समय लग गया। शाम करीब चार बजे ट्रांसफार्मर बदल दिया गया था। बिजली आपूर्ति करने से पहले नए ट्रांसफार्मर का ऑयल गर्म करना पड़ता है। इस कारण शाम तक ट्रांसफार्मर से आगे आपूर्ति शुरू नहीं की गई। शाम आठ बजे तक आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। - अजय शुक्ला, एसडीओ विद्युत चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें