फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं सीमा में हुए हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। बदायूं जनपद की सीमावर्ती क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में संभल के गांव रिजवाना के एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

संभल के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव रिजवाना निवासी जोगेंद्र (23) बाइक से किसी काम से जनपद बदायूं के थाना जरीफनगर के सीमावर्ती गांव उस्मानपुर जा रहा था। शुक्रवार करीब पांच बजे गांव उस्मानपुर के पास पुल निर्माण स्थल पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में जोगेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार जिला बरेली, थाना आंवला गांव राजपुर निवासी नितिन व उसकी पत्नी सीमा घायल हो गए। नितिन व सीमा गांव दबथरा में अपनी बुआ के घर आ रहे थे। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जोगेंद्र दिल्ली में थ्री व्हीलकर चलाकर परिवार की गुजर बसर करता था। उसकी एक साल की एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें