फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा, दो की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां/रजपुरा। दीवार गिरने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में ग्रामीण की जान गई थी। गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार को दूसरा आरोपी गिरफ्तार किया गया है। दो की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव मेहुआ हसनगंज निवासी खेमकरन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। मालूम हो 29 अगस्त को गांव मेहुआ हसनगंज में दीवार गिरने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था।
इसमें एक पक्ष के जगदीश (46) की मौत हो गई थी। जबकि दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए थे। रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया एक आरोपी पहले गिरफ्तार जेल भेजा जा चुका है। अब दूसरा आरोपी जेल भेजा है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें