शासन ने राशन वितरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिले के 3.95 लाख कार्डधारकों को अब 24 अप्रैल तक निशुल्क राशन मिलेगा। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त ने आदेश जारी कर दिया है।
वितरण के दूसरे चक्र का राशन बीस अप्रैल तक बंटना था। लेकिन उचित दर विक्रेताओं की दुकानों तक समय से गेहूं और चावल नहीं पहुंच पाया। चावल तो गोदामों पर था लेकिन गेहूं न होने के चलते चावल की आपूर्ति भी बाधित हुई। अब गेहूं गोदामों पर पहुंचा है तो उचित दर विक्रेता उठान कर रहे हैं। अंतिम तिथि तक वितरण नहीं होने के कारण तिथि को बढ़ाया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि अब जिले के 3.95 लाख कार्डधारकों को 24 अप्रैल तक राशन बंटना है, इसके निर्देश उचित दर विक्रेताओं को दिए गए हैं।