फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई अभियान में न पहुंचने वाले सात सफाईकर्मियों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी/खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर स्वच्छता अभियान चलाकर संभल-बहजोई मार्ग किनारे साफ-सफाई कराई गई। अभियान में न पहुंचने वाले सात सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। सोमवार को जारी होने वाले दिन से तीन दिन का समय मिलेगा। जवाब संतोषजनक न मिला तो एक दिन का वेतन कटेगा।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी अभिनव गोपाल ने रविवार सुबह साढ़े सात बजे से स्वच्छता अभियान चलवाया। ब्लॉक परिसर से पंडित रामप्रसाद शर्मा कृषक इंटर कॉलेज और साप्ताहिक बाजार तक स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विशेष साफ-सफाई कराई गई। इसमें पचास कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन कम पहुंचे। इसमें सात कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी होंगे।
अभिनव गोपाल ने बताया कि रविवार होने के कारण यह नोटिस जारी नहीं हो सके। सोमवार को नोटिस जारी किए जाएंगे। तीन दिन में नोटिस का जवाब देना होगा। जवाब संतोषजनक न मिलने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें