फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जवाहर विद्यालय की प्रवेश परीक्षा-2022 शनिवार 30 अप्रैल को होगी। जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 3076 छात्र शामिल होंगे। अभ्यर्थी अपने प्रवेशपत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (cbseitms.nic.in) से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के बाद छात्र जिस विद्यालय में पढ़ते हैं उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक से प्रवेशपत्र पर हस्ताक्षर अथवा मोहर अवश्य लगवा लें। प्रवेशपत्र पर मोहर अथवा हस्ताक्षर के बिना परीक्षा के लिए प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

संभल जनपद में जवाहर नवोदय विद्यालय गुन्नौर में स्थित है। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के प्रभारी अविनाश चंद्र शर्मा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल शनिवार को होगी। जिले के प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। असमोली और पवांसा ब्लॉक के अभ्यर्थियों के लिए संभल स्थित बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल चमन सराय केंद्र बनाया गया है। सभी अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र डाउनलोड कर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से संबंधित प्रधानाध्यापक तक भेजने की व्यवस्था जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से की गई है। जिन अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र नहीं मिले हैं। वह नवोदय विद्यालय की वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एक छाया प्रतिलिपि परीक्षा के दौरान केंद्र पर होगी जमा
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र परीक्षा के बाद केंद्र पर ही जमा होंगे। अभ्यर्थी अथवा अभिभावक चाहे तो पहले ही उसकी प्रतिलिपि यानी फोटोस्टेट कराकर अपने पास रख सकते हैं। परीक्षा केंद्र की सूचना प्रवेशपत्र पर अंकित हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 30 अप्रैल को सात केंद्रों पर परीक्षा होगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेशपत्र पर प्रधानाध्यापक की मोहर अथवा हस्ताक्षर अवश्य करा लें। इसके बिना प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन

अवनीश चंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, गुन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें