संभल के गांव मुजाहिदपुर स्थित कैलादेवी मंदिर के नजदीक बन रहे मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल का मुआयन?
- फोटो : SAMBHAL
संभल। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां प्रशासन ने लगभग पूरी कर ली हैं। जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। प्रशासन की ओर से हैलीपैड और जनसभा स्थल पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। जनसभा स्थल का टेंट वाटर प्रूफ होने के साथ ही विशाल बनाया है।
जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र रविवार की सुबह से ही निरीक्षण करते नजर आए। प्रभारी मंत्री ने सभी जानकारी विस्तार से ली। इसके बाद अधिकारी व भाजपाई कैला देवी मंदिर के महंत ऋषि राज गिरी महाराज से मिले। व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, अवधेश यादव, चौधरी नरेंद्र सिंह, चौधरी हरेंद्र सिंह, कपिल सिंघल, उदयवीर सिंह, विपिन गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता आदि भाजपाई मौजूद रहे।