फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक के पास गहरे गड्ढों को दुरुस्त कराने को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को ज्ञापन सौंप रेलवे फाटक के पास गहरे गड्ढों को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के व्यापारी बुधवार की सुबह रेलवे के स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्र से रेलवे फाटक के आसपास बने गहरे गड्ढे को लेकर रोष व्यक्त किया। स्टेशन अधीक्षक ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार को अपने कार्यालय पर बुलाया। उन्होंने रेलवे फाटक मंडी समिति और रेलवे फाटक सिपाही लाल के आसपास सड़क में बने गहरे गड्ढों को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों का कहना है कि सरकार ने विद्यालय खोलने के आदेश कर दिया है। रोजाना काफी संख्या में आसपास क्षेत्र छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आएंगे। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने व्यापारियों को शीघ्र ही समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शाह आलम मंसूरी, अनुज वार्ष्णेय, मोहम्मद राशिद, उमेर शमसी, अतुल कश्यप, मोहम्मद रिजवान, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें