फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में चिकित्सा अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल के जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगपाल सिंह यादव को भ्रष्ट्राचार , फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने और इलाज के लिए मरीजों से सुविधा शुल्क लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच एडी हेल्थ, मुरादाबाद ने की थी। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर से डॉ. जगपाल सिंह को निलंबित कर उनको एडी हेल्थ मुरादाबाद कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मुरादाबाद ने संभल में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगपाल सिंह यादव के खिलाफ लगे कई आरोपों के संबंध में प्राथमिक जांच करके अपनी आख्या 10 सितंबर 2021 को शासन को सौंपी थी। इसमें जेपीएस यादव को भ्रष्टाचार करने, निर्दोष लोगों के खिलाफ फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर उनसे मोटी रकम वसूलने और मरीजों के इलाज के लिए सुविधा शुल्क लेने आदि का आरोपी माना गया था।
शासन ने माना है कि जेपीएस यादव का यह कृत्य शासकीय/पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने का परिचायक है, जो उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन है। इसी के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। आरोपों की जांच के लिए अब अपर निदेशक (प्रशासन) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। निलंबन की अवधि में वह अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मुरादाबाद के कार्यालय से संबद्घ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से कार्रवाई की गई है। डा. जेपीएस यादव को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मुरादाबाद कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
डा. पंकज विश्नोई, कार्यवाहक सीएमओ, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें