फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान विवाहिता की मौत, केयर सेंटर के दंपति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई थाना क्षेत्र में स्थित एक केयर सेंटर में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने केयर सेंटर के दंपती और आशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फत्तेहपुर शमसोई निवासी सुनील सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि सोमवार को उसकी पत्नी तारादेवी उर्फ पूनम देवी को तबियत खराब होने पर गांव निवासी आशा ने बहजोई स्थित केयर सेंटर में भर्ती कराया था। तारा दो माह की गर्भवती थी। आरोप है कि गलत उपचार हुआ और लापरवाही बरती गई। जिस कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने इस मामले में गांव की आशा मनीषा गुप्ता, शिव हेल्थ केयर सेंटर के संचालक डा. अवधेश और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें