चंदौसी के श्री सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर में शहीदों को दीप जलाकर नमन करते लोग।
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। श्री सनातन पंजाबी सभा मंदिर में शहीदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उन शहीदों की स्मृति में दीप जलाकर नमन किया गया। जिन्हें बंटवारे के समय तलवारों से काटकर फेक दिया गया था। समाज के लोगों ने दीप जलाकर नमन कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि जब भारत व पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था। तब हुए कत्लेआम में भारत आने वाले लोगों को तलवारों से काट दिया गया था।
अंत में मंदिर के पुजारी पंडित मेवाराम ने अरदास कर शहीदों के लिए प्रभु से प्रार्थना करवाई। इस अवसर पर सतीश अरोरा, अशोक शर्मा, विपिन आहूजा, राकेश दुआ, चरनजीत आहूजा, शक्ति कोहली, अमित साहनी, महेश चंद्र, रमेश चंद्र, मोहित डुडेजा, संजय, मोती अरोरा, उदय, भानु आदि मौजूद रहे।