फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंदूर के विवाद में युवक को मारा चाकू, मौत

विज्ञापन
रेहान का फाइल फोटो। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। तंदूर को लेकर शुरू हुए विवाद में आरोपियों ने चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी। पीड़ित परिवार को इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। वहीं पुलिस हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर तीन बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमन सराय में बाल विद्या मंदिर स्कूल के नजदीक मामूली बात पर शुरू हुए विवाद में चाकूबाजी हुई। इसमें सरायतरीन के मोहल्ला कटरा निवासी रेहान पुत्र इदरीस की गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना उस समय हुई जब रेहान ने मोहल्ला चमन सराय निवासी एक युवक से तंदूर वापस देने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोपी पक्ष ने रेहान पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में रेहान की मौत हो गई। रेहान के बड़े भाई अकीन ने बताया कि उनका भाई एक वर्ष से चमन सराय में रोटी बनाने का काम करता था। बकरीद पर रोटी बनाने का काम बंद कर दिया था। शुक्त्रस्वार को रोटी बनाने का काम शुरू करना था, लेकिन जब रेहान पहुंचा तो दुकान के बाहर लगा तंदूर मौजूद नहीं था। रेहान ने आसपास के लोगों से जानकारी की तो मोहल्ला निवासी एक युवक के द्वारा ले जाने की जानकारी सामने आई। रेहान ने युवक से तंदूर वापस करने के लिए कहा। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। जब रेहान ने गाली गलौज का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके सीने और पेट पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित भाई ने बताया कि रेहान पांच भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें