फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिजपुर गांव में धूमधाम से निकाली गई कांवड़ यात्रा

विज्ञापन
संभल के गांव हाफिजपुर में भक्तिमय धुन पर नृत्य करते भक्त। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
हाफिजपुर गांव में गाजेबाजे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। हैदरपुर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसके बाद शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को गाजेबाजे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा हाफिजपुर के मझरा हैदरपुर से शुरू हुई थी। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों का चक्रमण करते हुए हाफिजपुर स्थित शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर कांवड़ियों ने कांवड़ चढ़ाईं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस मौके पर संजीव चौधरी, धीर सिंह, हरिओम शर्मा, कुलदीप सिंह, कुंवरपाल कश्यप, लल्लू जाटव, रामबहादुर जाटव, इंद्रपाल रुहेला, जगदीश कश्यप, रामौतार शर्मा, समीर चौधरी, सुरेंद्र सिंह और अरविंद सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें