फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे हुई रुक-रुककर बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
चंदौसी में बारिश के बाद स्टेशन पर रोड पर जलभराव - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। रुक-रुककर हुई डेढ़ घंटे की बारिश से पूरे शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। सड़कों पर जलभराव होने से नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे बाद सड़कों से पानी हटने पर आवागमन शुरू हो सका। बच्चों ने सड़कों पर भरे पानी में मस्ती की और तैरते नजर आए। रविवार की दोपहर ढाई बजे से चार बजे रुक-रुककर बारिश होने से शहर की अधिकांश सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश से स्टेशन रोड, रामस्वरूप रोड, शक्ति नगर, मुंसिफ मार्ग, सम्भल गेट, गोशाला रोड, पंचशील कालोनी, विकास नगर, सीता रोड, आवास विकास कालोनी, घटलेश्वर गेट सहित अनेक मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव हो गया। जलभराव होने से नागरिक घरों से बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन

बारिश बंद होने के करीब दो घंटे बाद सड़क से पानी हटने पर नागरिकों ने राहत की सांस ली और आवागमन शुरू हो सका। वहीं बारिश होने पर नागरिकों को दिन तेज धूप से हुई गर्मी व उमस से निजात मिली। वहीं स्टेशन रोड पर जलनिगम कर्मचारियों ने पेयजल पाइप लाइन को खोदी गई सड़क में जलभराव के चलते टाटा सूमो का पहिया फंस गया। जिससे कार सवार लोगों को काफी परेशानी हुई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पहिया गड्ढे से निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें