फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन कर गरजे रोजगार सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले विकास खंड इकाई की ओर से बकाया मानदेय भुगतान समेत अन्य समस्याओं का निस्तारण न होने पर ब्लॉक क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को अध्यक्ष नवनीत यादव के नेतृत्व में ब्लॉक क्षेत्र के रोजगार सेवक खंड विकास अधिकारी दफ्तर परिसर में पहुंचे और प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
अध्यक्ष ने बताया कि संगठन की ओर से कई बार विभागीय अफसरों से रोजगार सेवकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर मौखिक व लिखित रूप से कहा गया है। बावजूद इसके रोजगार सेवकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने बताया कि रोजगार सेवक की समस्याओं में पिछले वर्ष का बकाया मानदेय भुगतान व एक वर्ष के मानदेय से काटे गए ईपीएफ को खाते में जमा करने की प्रक्रिया पूरी न करना आदि मुद्दे शामिल हैं। यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन की ओर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस बीच यदुवीर सिंह, पवन सिंह, हेमसिंह, रन विजय, सोमवीर, गोविंद कुमार, राजेश, बौबी, गौतम, धीरेंद्र, ओमवीर सिंह, कैलाश, भूदेव, अशोक कुमार, नीरज कुमार, मकसूद अली, रामबाबू, प्रीति रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें