फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज से चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0 की शुरूआत सोमवार से हो रही है, जिसकी तैयारियां विभागीय स्तर से पूर्ण कर ली गई हैं। अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण सात मार्च, दूसरा चरण चार अप्रैल और तीसरा चरण दो मई से चलेगा। इसमें शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवतियों को टीके लगाए जाएंगे। जिले में 19894 बच्चे और 6669 गर्भवती महिलाएं चिह्नित की गई हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डब्ल्यूएचओ डॉ. दनिश सुहैल ने बताया कि पहले चरण का शुभारंभ सात मार्च से हो रहा है, जो 14 मार्च तक चलेगा। इसी क्रम में अप्रैल और मई में दूसरा और तीसरा चरण चलाया जाएगा और नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चे और गर्भवतिओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अभियान में पोलियो, तपेदिक, खसरा, डिप्थीरिया, टिटनेस, डायरिया तथा हेपिटाइटिस-बी को रोकने जैसे सात टीके लगाए जाते हैं। यह टीके चिह्नित किए गए बच्चों और गर्भवतिओं को घर-घर जाकर निशुल्क लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब कोविड-19 का संक्रमण कम हुआ है, इसी को देखते हुए मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण भी शुरू किया जाएगा। जिले में 19894 बच्चों और 6669 गर्भवती को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें