संभल के गांव भारतल सिरसी में स्थित संत जोगा सिंह चाहल की समाधि पर मिट्टी चढ़ाते नवविवाहिता बंधु।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। भारतल सिरसी गांव स्थित संत जोगा सिंह चाहल स्मारक स्थल पर फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी के अवसर पर चाहल गोत्रीय जाट समाज का विशाल समागम हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मिट्टी चढ़ाई और स्मारक स्थल पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उत्तर प्रदेश के अलावा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड आदि जगहों से भी अनुयायी पहुंचे और गुरू ग्रंथ साहिब की अरदास में प्रसाद गृहण किया।
संभल तहसील क्षेत्र के गांव भारतल सिरसी स्थित संत जोगा सिंह चाहल स्मारक स्थल पर रविवार सुबह यज्ञ किया गया। चाहल समाज के श्रद्धालुओं ने संत जोगा सिंह की समाधि पर मिट्टी चढ़ाई और पूजा-अर्चना की। चाहल चौथ के प्रबंधक खिलेंद्र चाहल ने कहा कि संत जोगा सिंह महान संत, समाज सुधारक, वह धर्म रक्षक योद्धा थे। उन्होंने अच्छे लोगों की रक्षा के लिए दुष्टों का विनाश करने के लिए सिख पथ के दशम गुरु गुरु श्री गोविंद सिंह का सेना पति बनना स्वीकार किया था। आज उनके लाखों अनुयायी हैं।
भाजपा नेता हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि चाहल समाज के सदस्यों ने सामाजिक सौहार्द एवं सद्भाव के लिए परस्पर प्रेम भाव को बढ़ाने पर बल दिया। इस दौरान दयानंद सिंह चाहल, मुरादाबाद के एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह, डिप्टी एसपी कुशलपाल सिंह, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद कुमार चाहल, आचार्य दुष्यंत कृष्ण शास्त्री, ओमपाल सिंह, आशा आर्य, डा.सुनील चाहल आदि रहे।