फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सघन मिशन इंद्रधनुष में द्वितीय चरण के तहत टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर एसडीएम ने टास्क फोर्स की बैठक की है। बैठक में एसडीएम अभिनव गोपाल ने स्वास्थ्य कर्मियों को शत-प्रतिशत टीका लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुुधवार को आयोजित बैठक में एसडीएम अभिनव गोपाल ने बैठक में उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों से शत-प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही ये भी निर्देश दिए कि जो परिवार टीकाकरण का विरोध करते हैं उन्हें सूचीबद्ध किया जाए और टीम उनके घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को समझा-बुझाकर उनके बच्चों को टीके लगवाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि पोषाहार को लेकर ग्रामीण टीकाकरण का विरोध कर रहे हैं। आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा सभी को पोषाहार दिलाए जाने की बात कही।
एसडीएम अभिनव गोपाल ने समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि संचारी रोग से निपटने के लिए प्रत्येक गांव में फागिंग कराई जाएगी। आंगनबाड़ी वर्कर उन गांवों की सूची बनाकर दें जहां जलभराव की समस्या है। इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। सीएचसी प्रभारी डा. मनीष अरोड़ा ने बताया कि सघन मिशन इंद्र धनुष प्रोग्राम का द्वितीय चरण 4 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील त्यागी, बीपीएम अभिषेक कुमार, आईओ सचिन कुमार, बीसीपीएम यतेंद्र सैनी, बीसीपीएम जितेंद्र कुमार, कोरपीसीआई से रफीक, कविता, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें