चंदौसी। सरकारी खरीद केंद्रों पर धान की बिक्री के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। बाद में असुविधाओं से बचने के लिए पंजीकरण के समय वही मोबाइल नंबर दर्ज कराएं, जो उनके आधार कार्ड से लिंक हैं।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजेयता सिंह ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ की फसल में धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए अभी से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। किसान एफसीएस की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपना पंजीकरण स्वयं करा सकते हैं। पंजीकरण में सावधानी बरतें, वही मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो आधार कार्ड से लिंक हैं।
इससे एसएमएस द्वारा भेजे जाने वाले ओटीपी को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराई जा सके। पंजीकरण में अपने बैंक का खाता नंबर, अंकित खतौनी, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, खसरा के आधार पर जमीन, उसमें बुआई की गई धान की फसल का हिस्सा भी भरें। ताकि समय से सत्यापन हो सके। किसी जनसूचना केंद्र/इंटरनेट कैफे पर पंजीकरण करा सकते हैं।