संभल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के नेतृत्व में किसानों ने एचोड़ा कंबोह व जलालपुर बिजलीघरों से बिजली न मिलने को लेकर मुरादाबाद मार्ग स्थित बिजली घर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर किसानों ने एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा है।
बुधवार को भाकियू अराजनैतिक असली के नेतृत्व में किसान बिजली घर पहुंचे। जहां उन्होंने एचोड़ा कंबोह व लखौरी जलालपुर में किसानों को सिंचाई के लिए बिजली न दिए जाने को लेकर आक्रोशित होते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि एचोड़ा कंबोह के बिजली घर पर 5 फीटर कृषि वाले लगे हुए हैं जबकि दो ओसीबी खराब होने के चलते तीसरे दिन विद्युत सप्लाई दी जा रही है।
इसमें भी छह से सात घंटे ही बिजली सप्लाई दी जा रही है। जबकि शासन के अनुसार किसानों को 10 घंटे बिजली मुहैया कराने के आदेश हैं। साथ ही लखौरी जलालपुर में तीन कृषि फीडर लगे हैं। लेकिन ओवर लोडिंग होने के कारण दो फिटर ही चलाए जाते जा रहे हैं। मांग की है कि दोनों बिजली घरों में शासन के आदेश के अनुसार ही कृषि फीडर से 10 घंटे बिजली सप्लाई दी जाए।
कहा कि मांग पूरी न होने पर 20 अगस्त को भाकियू असली के किसान एचोड़ा कंबोह बिजलीघर पर धरना देने को मजबूर होंगे। इस दौरान चौधरी संजीव गांधी, मोहम्मद सुलेमान, रवि कुमार, रोबिन कुमार, राजेंद्र सिंह, पंकज सिंह, नरेंद्र सिंह, नितेश सिंह, लव कुश, गौरव आदि मौजूद रहे।