फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। नगर के मोहल्ला सर्राफ बाजार निवासी विवाहिता की नोएडा में मौत के दो दिन बाद उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतक विवाहिता के पिता ने गुन्नौर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बबराला के सर्राफ बाजार निवासी नंद किशोर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नीसू की शादी 20 नवंबर 2021 को जिला औरेया के गांव कुकरगांठ तथा हाल निवासी वीपीएल चौक अक्षरधाम कॉलोनी ग्रेटर नोएडा निवासी युवक के साथ थी। शादी में काफी दहेज दिया था। लेकिन विवाहिता के ससुराल वाले खुश नहीं थे। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। 13 जनवरी को ससुराल से फोन कॉल आई। उन्होंने बताया कि नीसू के पेट में दर्द है, उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सूचना पर परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंच गए। वहां उन्होंने देखा तो घर पर नीसू का शव पड़ा था और आरोपी गर से फरार थे। इसके बाद मृतक विवाहिता के पिता ने थाने पहुंचे और उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें