फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से इमाम और बेटे की मौत

Fri, 07 Apr 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
विज्ञापन
मुरादाबाद मार्ग स्थित फिरोजपुर पुल पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार इमाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक से जा रहे बेटे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी और सीओ जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 जनपद रामपुर के टांडा तहसील के गांव लखमननगला निवासी आस मोहम्मद (40)यहां के सरायतरीन में मक्का मस्जिद में इमाम थे। वह सरायतरीन में ही रहते थे। एक सप्ताह पहले वह अपने घर लखमन नगला गए हुए थे।
विज्ञापन


गुरुवार इमाम आस मोहम्मद अपने बेटे जुबैद (9) के साथ बाइक से सरायतरीन लौट रहे थे। बाइक को खुद इमाम चला रहे थे जबकि बेटा जुबैद पीछे बैठा था। जैसे ही वह संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित फिरोजपुर पुल के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इमाम आस मोहम्मद वाहन के पहिए के चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

बाद में पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में जुबैद ने भी दमतोड़ दिया। कोतवाल ब्रजमोहन गिरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें