फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर घटतौली या फिर मिलावट मिली तो नपेंगे संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पेट्रोल पंपों पर घटतौली और मिलावट खोरी रोकने के लिए डीएम मनीष बंसल ने एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलवार तीन टीम गठित की हैं। ये टीमें पेट्रोल पंपों पर घटतौली व मिलावट खोरों को पकड़ने के लिए छापा मारेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम मनीष बंसल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पेट्रोल पंपों पर चेकिंग होनी है। इसके लिए तहसीलवार टीमें गठित की गई हैं। संभल में उप जिलाधिकारी अभिनव गोपाल, चंदौसी में उप जिलाधिकारी राजपाल सिंह और गुन्नौर में उप जिलाधिकारी रामकेश धामा के नेतृत्व में टीम बनाई गई हैं। टीम में उप जिलाधिकारी के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी, पूर्ति विभाग के अधिकारी और पेट्रोल पंप कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। दिनभर होने वाली जांच आख्या जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से ही जिलाधिकारी तक जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर चेकिंग शुरू हो गई है। सभी तरह की व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें