फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली दूसरी किस्त तो दीवार पर बल्ली डाल तिरपाल से बना ली छत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बनियाठेर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योजना के लाभ के लिए लोगों ने आवेदन किए। वहीं उन्हें पहली किस्त तो मिल गई लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिली। जिसके चलते मकानों का निर्माण अधूरा पड़ा है। मजबूरी में अधूरे आवास में तिरपाल डालकर रह रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला की पड़ताल में ऐसे कई लोग सामने आए हैं। गांव अकरौली में दो, गोपालपुर में एक व्यक्ति को पहली कि स्त जुलाई माह में मिली थी। पहली किस्त की लागत से मकान की नींव व चारदीवारी बन गई, लेकिन अभी तक दूसरी किस्त नहीं मिली है। अधूरे आवास के चलते ठंडे मौसम में जान आफत में आ रही है। ऐसे ही कुछ केसों के साथ रिपोर्ट दी गई है।
केस: एक
ठंड में तिरपाल के नीचे बच्चों के साथ रहने को मजबूर
विकासखंड बनियाखेड़ा के अकरौली गांव निवासी बेबी रानी पत्नी सूरजपाल का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची में शामिल हुआ था। बेबी रानी ने बताया कि उनके आवास निर्माण के लिए पहले किस्त छह जुलाई 2021 को आई थी। पहली किस्त में चारदीवार का निर्माण पूरा लिया है, लेकिन इसके बाद अभी तक दूसरी किस्त नहीं आई है। ठंड से बचाव के लिए निर्माणाधीन घर के पास ही तिरपाल के नीचे बच्चों के साथ रह रही हूं। ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार शिकायत कर चुकी हूं। दोनों केवल आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

केस: दो
पहली किस्त मिलने पर चारदीवारी कराई, अब मकान पड़ा अधूरा
बनियाखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अकरोली निवासी मनोरमा देवी का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित हुआ था। मनोरमा देवी ने बताया कि सात जुलाई 2021 को पहली किस्त आई थी। जिससे उन्होंने चारदीवारी का निर्माण कर लिया, लेकिन दूसरी किस्त अभी तक नहीं आई। घर अधूरा होने पर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर थे। अब ठंड से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान की दीवारों के ऊपर बल्ली डाली है और उनके ऊपर पन्नी से छत बनाई है। ताकि ठंड से बचा जा सके। कई बार अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
केस: तीन
अधिकारी नहीं दे रहे सही जवाब तो पन्नी की बनाई छत
विकासखंड बनियाखेड़ा क्षेत्र के गांव गोपालपुर गांव निवासी अनीता देवी पत्नी नरेंद्र कुमार का भी प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन हुआ। अनीता देवी ने बताया कि उनकी पहली किस्त सात जुलाई 2021 को आई थी। जिससे मकान तो निर्मित हो गया, लेकिन छत के लिए दूसरी किस्त अभी तक नहीं आई। अपने परिवार को ठंड से बचाने के लिए अस्थायी रूप से दीवार के सहारे तिरपला डाल रखा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी सही जवाब नहीं दे रहे हैं।
केस: चार
बारिश में घर की बह गई थी मिट्टी, कभी भी हो सकता है हादसा
ब्लॉक क्षेत्र के गांव आटा निवासी महिला मुन्नी देवी का कच्चा घर है। बारिश के कारण दीवार की मिट्टी बह गई और घर कभी भी गिर सकता है। उन्होंने बताया कि रात को सोते हादसा होने का डर लगा रहता है। खराब मौसम में नींद नहीं आती। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिए कई बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव सहित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
केस: पांच
कच्चा मकान बना खंडहर, पन्नी के नीचे रह रहा दिव्यांग नंदकिशोर
ब्लॉक क्षेत्र के गांव आटा निवासी दिव्यांग नंद किशोर का मकान कच्चा और खंडहर है। नंदकिशोर ने बताया कि वह रहने लायक नहीं है। हादसे से बचने के लिए नंदकिशोर ने पास में ही पन्नी का घर बना लिया है। उसी में रहकर गुजर बसर कर रहा हूं। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
सभी लाभार्थियों को समय से दूसरी व तीसरी किस्त भेजी जा रही है। किसी समस्या के चलते दूसरी किस्त रुकी होगी। मैं स्वयं दिखवाऊंगी और लाभार्थियों को दूसरी किस्त उनके खातों में भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन

अंजू रानी, पीओ डूडा, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें