फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इससे पूर्व आयोजित सभा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सहरावत ने कहा कि कुछ लोगों ने किसानों के अंदर भ्रम पैदा किया। केंद्र सरकार यह कानून इसलिए लाई ताकि किसान सीधे मार्केट से जुड़कर अपनी आमदनी को बढ़ा सके।
विज्ञापन

सोमवार को पवांसा के साप्ताहिक बाजार में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ट्रैक्टर रैली के लिए एकत्रित हुए। भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिला प्रभारी राजा वर्मा ने विपक्ष पर निधाना साधते हुए कहा कि विपक्ष दीपावली और जन्माष्टमी भी मनाते हैं, मगर राम मंदिर निर्माण का काम शुरू होता है तो विपक्ष ही अदालत में खड़े होकर पैरवी करते हैं। किसान नेताओं के कहने पर देश के प्रधानमंत्री ने सोमवार को तीन कृषि कानून वापस ले लिए हैं।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सहरावत ने कहा कि कुछ लोगों ने किसानों के अंदर भ्रम पैदा किया और सरकार को कृषि कानून किसानों के सम्मान के लिए वापस लेने पड़े। जबकि यह कार्य प्रधानमंत्री ने किसानों को सीधे मार्केट से जुड़ने के लिए किया था। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, अवधेश यादव, पूर्व विधायक ठाकुर सत्येंद्र सिंह, हरेंद्र चौधरी उर्फ रिंकू भैया, मंजू दिलेर, राजेश सिंघल, अवधेश प्रताप सिंह, विनय चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें