गुन्नौर। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर छह माह की मासूम पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की मां ने कोतवाली में पहुंच आरोपी पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है।
थाना धनारी क्षेत्र के गांव गढ़ा निवासी महिला दुलारो ने तीन वर्ष पूर्व अपनी पुत्री नीलम की शादी गुन्नौर थाना के गांव पूठरी निवासी निहाल सिंह से की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद उनकी बेटी को दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि एक माह उसका दामाद उसकी बेटी को लेकर पंजाब नौकरी करने चला गया। वहां छह अगस्त को आरोपी ने बेटी नीलम के साथ मारपीट की।
दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग करते हुए नीलम को उसकी बेटी के साथ घर से निकाल लिया। वहां से पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने घर आने के लिए ट्रेन में बैठा दिया। किसी वह अपने घर पहुंचे और आप बीती बताई। नीलम की मांग दुलारो देवी ने अपने दामाद, बेटी के जेठ, सास, जेठानी व नन्द के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर एसपी को दी।