फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों के ऊपर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
चंदौसी की गणेश कालोनी में मकान की छत पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
गुलडेहरा रोड स्थित गणेश कॉलोनी में मकानों के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। एक मकान की छत पर कपड़े सुखा रहीं महिला करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। तार छत के जाल पर लगा तो चिंगारी उठनी शुरू हो गई। आनन-फानन बिजलीघर फोन कर आपूर्ति बंद करवाई गई।
विज्ञापन

गुलडेहरा रोड पर गणेश कॉलोनी 10/2 पर आबादी के ऊपर से दस-दस मीटर की दूरी से दो हाईटेंशन लाइन गुजर रही हैं। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे गणेश कॉलोनी निवासी सुधीर गुप्ता की मां सोता देवी छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। सुधीर गुप्ता ने बताया कि जब उनकी मां छत पर कपड़े सुखा रही थीं, ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे आ गिरा। तार के करंट की चपेट में आने से महिला बाल-बाल बच गईं। तार छत पर लगे जाल से टकराया तो आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। जिससे घर में हड़कंप मच गया, परिजन जान बचाने के उद्देश्य से घर के बाहर भागे। जबकि पर छत पर गईं महिला सोता देवी छत पर एक ओर सहमी बैठी रहीं। तभी कॉलोनी के किसी व्यक्ति ने बिजली घर फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद परिजन छत पर पहुंचे और डरी-सहमी बैठीं सोता देवी को सकुशल देख संतोष जाहिर किया।
गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सुधीर गुप्ता की पत्नी आरती ने बताया कि उनका नौ वर्षीय पुत्र आलोक शाम को अक्सर छत पर खेलता रहता है। छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। कई बार शिकायत के बाद भी तारों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। कभी बड़ा हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन

विभाग ने जारी किया नोटिस, तार के नीचे लगवाई गार्डिंग
एसडीओ नगर अजय शुक्ला ने बताया कि बिजली विभाग ने सामूहिक रूप से भी मकान स्वामियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में लाइन को अंडर ग्राउंड कराने के लिए पेमेंट (धनराशि) जमा कराने को कहा गया है, ताकि अब के बाद कोई हादसा न हो। साथ ही दोपहर के समय तीन घंटे आपूर्ति बाधित कर आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के नीचे गार्डिंग करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें