फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में सुंदरीकरण के कार्य कराएं प्रधान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। विकास की राजनीति होनी चाहिए। गांव में कैसे विकास हो सकता है और ग्रामीणों को कैसे दूसरी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इस पर ध्यान देना चाहिए। यह बात जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कही। वह गुरुवार को नगर के डीआर रिसोर्ट में आयोजित प्रशिक्षण के दूसरे दिन ग्राम प्रधानों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की पार्टी बंदी न करें। सभी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। विशेष संचारी रोग को लेकर चल रहे अभियान में पूरी तरह से सहयोग करें। सरकारी स्कूलों में सुंदरीकरण के कार्य कराएं। एक पिता की तरह विद्यालयों की देखभाल करें। साथ ही दूसरे सरकारी संस्थानों में भी साफ-सफाई आदि का विशेष ध्यान दें। गांव में विकास कराए जाने को लेकर प्रतिस्पर्धा करें।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने कहा कि ग्राम प्रधान ध्यान दें कि गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे। छोटी-छोटी बातों को शांतिपूर्वक निपटा लें, बड़ा रूप न धारण करने दें। मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने कहा कि हर्बल गार्डन व पोषण वाटिका आदि के लिए प्रयास करें। मनरेगा के तहत पूरी ईमानदारी से कार्य कराएं। संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने किया। इस बीच सीवीओ मुन्नालाल यादव समेत अन्य विभागीय अधिकारी व जिले के चार ब्लाकों बनियाखेड़ा, पवांसा, असमोली व संभल के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें