फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 वर्षीय व्यक्ति का अधजला शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हातिम सराय रेलवे स्टेशन के नजदीक 40 वर्षीय व्यक्ति का अधजला शव मिला है। हत्या कर शव को जलाने का अंदेशा है। पुलिस जांच का हवाला दे रही है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन चेहरा और शरीर का काफी हिस्सा जला होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी। शव के नजदीक जली हुई लकड़ी भी बरामद हुई हैं। पुलिस का अनुमान है कि इन्हीं लकड़ी से शव को जलाया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम चार बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के हातिम सराय रेलवे स्टेशन के नजदीक कुछ लोगों की नजर एक अधजले शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी हातिम सराय रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को दी। मौके पर जीआरपी आ गई लेकिन शव रेलवे स्टेशन सीमा से बाहर पड़ा था। इसलिए नखासा थाना पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क किनारे से उठाया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। नखासा थाना इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि शव करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का मालूम हो रहा है। मंगलवार रात का ही जला हुआ प्रतीत हो रहा है। पास में लकड़ी और बैनर मिला है। संभवता बैनर में लपेट कर आग लगाई गई है। बताया कि चेहरा तो पहचान में नहीं आ रहा है लेकिन जींस की पेंट हल्के नीले रंग की दिखाई दे रही है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं लोगों में चर्चा है कि हत्या कहीं और की होगी और शव को रेलवे स्टेशन के नजदीक लाकर जलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें