फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार नकल विहीन परीक्षा कराने को प्रतिबद्ध : गुलाब देवी

विज्ञापन
चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष में प्रश्न देखतीं राज्यमंत्री स्वंतत् - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि सरकार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बलिया प्रकरण की जांच एसटीएफ कर रही है। नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को अपने गृह क्षेत्र चंदौसी में मौजूदगी के दौरान उन्होंने परीक्षा के दौरान दो केंद्रों का मुआयना किया। चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज और एनकेबीएमजी इंटर कॉलेज में मुआयने के दौरान उन्होंने अपनी मौजूदगी में कुछ परीक्षार्थियों की तलाशी भी कराई।
इसके बाद एक बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए हर प्रयास किया रहा है। बलिया के पेपर आउट प्रकरण में जांच एजेंसी ने कुछ आरोपी पकड़े हैं, जो रह गए हैं उन्हें भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा। उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। संपत्ति भी जब्त कराई जाएगी।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वित्तविहीन केंद्रों पर पेपर आउट संशय महसूस होने पर प्रदेश में वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को बदलने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय में प्रश्नपत्र डबल लॉक की अलमारी में रखे गए हैं, जबकि यह अलमारी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें