फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को सबके सामने खुलकर रहनी चाहिए अपनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। माया देवी सीता राम कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत चुप्पी तोड़ें खुलकर बोलें विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समस्त छात्र-छात्राओं, रासेयो की स्वयंसेविकाओं व सेवकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान के प्रवक्ता रामाशंकर ने कहा कि महिलाओं व छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या व विषयों पर समाज, परिवार, अध्यापकों, अधिकारियों से खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्हें हमेशा अपने हक व अधिकारों की बात करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डा. शालिनी अग्रवाल ने छात्राओं की काउंसलिंग की तथा उनकी समस्याओं को सुना। काउंसलिंग में छात्राओं ने बताया कि जब वह घर से बाहर निकलती हैं, तो उन्हें विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। लोग उनके विषय में क्या मानसिकता रखते हैं। इस पर प्राचार्य ने कहा कि उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी कठिनाइयों का मुकाबला करते रहना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं व छात्राओं को आगे बढ़ाने व उनकी सुरक्षा के लिए किस प्रकार प्रयासरत हैं। इस अवसर पर अभिषेक यादव, श्रीनिवास यादव, रामविवेक यादव, कृष्ण कांत यादव, हरिओम यादव, उर्मिला, रेनू, दीप्ति, प्रीति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें