फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबराला में मालगाड़ी की चपेट में आकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। क्षेत्र में यारा फर्टिलाइजर के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए को भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी और घर से अक्सर कही चली जाती थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बबराला यारा फर्टिलाइजर के पास रेलवे लाइन पर युवती मालगाड़ी की चपेट में आ गई। उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। शव पड़ा देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शिनाख्त कराने पर उसकी पहचान गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी रामकुमार की पुत्री नीतू (23) के रूप में हुई। सूचना पर परिजन आ गए।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर थी। उसका उपचार भी चल रहा था। अक्सर घर से चुपचाप चली जाती थी। शुक्रवार को भी घर से अचानक आ गई थी। वह युवती को ढूंढ रहे थे। एएसपी आलोक जायसवाल ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर थी। मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें