फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले वैक्सीन लगवाओ, पहले राशन पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल जनपद में 22 नवंबर से पहले वैक्सीन लगवाओ, पहले राशन पाओ की तर्ज पर खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। दूसरी डोज लगवाने वाले कार्डधारकों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा सम्मानित भी किया जाएगा। कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

संभल जनपद में 18 वर्ष से अधिक आयु के करीब 15 लाख लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। अभी तक दस लाख लोगों को ही कोरोना से बचाव की पहली डोज लग पाई है। जिले में करीब 960 राशन की दुकानें हैं, इन दुकानें से करीब तीन लाख 91 हजार राशन कार्ड धारक जुड़े हुए हैं। कोरोना वैक्सीनेशन में जिले की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। वैक्सीनेशन के लिए पूर्ति विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। राशन वितरण में उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना से बचाव की दोनों डोज लगवाई है। साथ ही विभाग की ओर ऐसे लोगों को प्रोत्साहन के रूप में बाद में सम्मानित भी किया जाएगा। राशन का वितरण पहले वैक्सीनेशन पहले खाद्यान्न की तर्ज पर 22 नवंबर से किया जा रहा है।
जिन लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है, खाद्यान्न वितरण में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। पहले वैक्सीनेशन, पहले राशन की तर्ज पर वितरण शुरू कर दिया गया है। जिन लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं कराया है, ऐसे लोगों को चिह्नित कर टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें