फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर महिला के साथ की दोस्ती, अगवा कर पांच दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। महिला से पहले फेसबुक पर दोस्ती की और बाद में उसे अगवा कर लिया। पांच दिन तक चार आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रामपुर के बिलासपुर में गाड़ी से छोड़कर चले गए। महिला ने नखासा थाना पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली। तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एक आरोपी भागा हुआ है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला की दोस्ती फेसबुक पर मथुरा के थाना गोविंदनगर अंतर्गत नई बस्ती डींग गेट निवासी आबिद कुरैशी से हो गई थी। यह दोस्ती काफी समय से चल रही थी। महिला का कहना है कि 17 फरवरी को आबिद कुरैशी अपने साथियों के साथ संभल आया मंडलाई बाईपास से अगवा कर मथुरा ले गया था। उसका आरोप है कि चार लोगों ने पांच दिन तक मथुरा के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। 21 फरवरी को आरोपी रामपुर के बिलासपुर में छोड़कर चले गए। महिला ने इस घटना की तहरीर 22 फरवरी को थाने में देकर कार्रवाई की मांग उठाई।
पुलिस ने मुख्य आरोपी आबिद कुरैशी समेत मथुरा के थाना गोविंदनगर अंतर्गत मोहल्ला मेवाती डींग गेट निवासी आसिफ, सोहेल और होटल स्वामी अलीगढ़ के थाना चंडोस अंतर्गत गांव कसेरू निवासी धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। छानबीन के लिए मथुरा के होटल पहुंची पुलिस टीम को घटना से संबंधित साक्ष्य होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों से मिले हैं। आरोपी आबिद, सुहेल के साथ होटल स्वामी धीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। आसिफ की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें