फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मुद्दे को लेकर भाकियू टिकैत का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। किसानों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू टिकैत द्वारा बुधवार को पवांसा सब डिवीजन के परिसर में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन 25 मिनट में समाप्त हो गया। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समस्या के समाधान का भरोसा दिया, जिस पर उन्होंने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र के बिजलीघरों से आपूर्ति को लेकर तमाम दिक्कतें हैं। इसे लेकर भाकियू टिकैत अधिकारियों से वार्ता करके समाधान की मांग कर चुकी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। समाधान नहीं होने से नाराज भाकियू टिकैत ने बुधवार को अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिशासी अभियंता एके द्विवेदी, एसडीओ देहात अनिल कुमार और चौकी प्रभारी ललित शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों से बात की। करीब 25 मिनट की वार्ता में धरने को समाप्त कर दिया गया। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने किसानों के साथ अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। विजिलेंस फर्जी मुकदमे लगा रही है। सामान्य योजना में नलकूप का सामान नहीं मिल रहा है। किसानों से सामान्य योजना का सामान देने के नाम पर खुली लूट हो रही है। ग्रामीण इलाके में तमाम ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। इन सभी समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की गई है। बिजली कटौती होने को लेकर एसडीओ अनिल कुमार और अवर अभियंता को जमकर किसानों के सामने ही फटकार लगाई। अवैध शुल्क मांगने पर तत्काल वीडियो और रिकॉर्डिंग करके उपलब्ध कराने का आग्रह किया जिससे उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा सके।
इस दौरान सत्यवीर सिंह यादव, देवेंद्र यादव, जयपाल यादव, गायत्री देवी, उदयवीर सिंह, रघुनंदन, महेश सिंह, भगवान सिंह, किशन पाल, दिनेश यादव, किशन पाल, राणा, ओमप्रकाश सिंह, वीरपाल सिंह, ओमपाल राणा, राजपाल, शीशपाल, महिपाल, कुंवरपाल सिंह, सुल्तान सिंह, छोटे सिंह, मंगली, अख्तर अली, सूरजपाल, चरन सिंह विनोद कुमार रामाशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें