फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से गांव नानकबाड़ी के लोगों को रात में नहीं मिली विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी तहसील मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर गांव नानकबाड़ी को दो साल से रात में बिजली नहीं मिली है। आरोप है कि नलकूप और ग्रामीण आबादी के अलग-अलग फीडर बनाने के दौरान विद्युत निगम ने नई लाइन नहीं बिछाई और नलकूप फीडर से ही आबादी की आपूर्ति को जोड़ दिया। चार बार ग्रामीण लिखित शिकायत अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। गांव की करीब 1500 की आबादी रात को गर्मी में परेशान रहती है तथा बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

तहसील चंदौसी से 18 किलोमीटर दूर थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र का गांव नानकबाड़ी है। ग्राम पंचायत छाबड़ा का मजरा है। इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति मुरादाबाद जनपद की बिलारी डिविजन से की जाती है। करीब तीन वर्ष पहले विद्युत निगम ने ग्रामीण क्षेत्र की आबादी को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए फीडर प्रथक्करण (फीडर सेग्रीगेशन) किया था। ग्रामीण आबादी को 15 घंटे व नलकूप को आठ घंटे आपूर्ति दी जा रही है। 2020 की शुरूआत में गांव नानकबाड़ी व आसपास के गांव में फीडर प्रथक्करण का कार्य किया गया। अधिकारियों नेे अन्य सभी गांवों को नई फीडर व विद्युत लाइन से जोड़ दिया, लेकिन नानकबाड़ी को छोड़ दिया। गांव की बिजली की लाइन को नलकूप फीडर की लाइन से जोड़ दिया। तब से अब तक गांव में नलकूप फीडर के हिसाब से दिन में ही बिजली आती है और रात को अंधेरा छाया रहता है।
कई बार कर चुके शिकायत, नहीं हुआ समाधान
ग्रामीण महेंद्र, सतपाल, प्रेम सिंह, भीमसेन, राजपाल, हरिसिंह, लेखराज आदि का कहना है कि मुरादाबाद के बिजली अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। चंदौसी तहसील दिवस में 17 अगस्त 2021, 18 सितंबर 2021 को शिकायत पत्र देकर चुके हैं। इसके अलावा दो बार मुरादाबाद अधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिये गए। पर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

हमारे गांव के लिए दो वर्ष से रात में बिजली नहीं मिल रही है। जिससे गांव वाले बहुत परेशान रहते हैं, हम लोगों के बच्चे रात में बिजली न मिलने से पढ़ाई भी नहीं कर पाते हैं।
प्रेम सिंह, नानकबाड़ी
विद्युत अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी हम अनेक शिकायत कर चुके हैं। पर आज तक हमारी समस्या का ध्यान नहीं हुआ है।
महेंद्र सिंह , नानकबाड़ी
रात के समय अंधेरा रहने से गांव में चोरों का भय बना रहता है तथा गर्मी में सभी लोग बेहाल रहते हैं।
रूपमती , नानकबाड़ी
शीघ्र ही हमारे गांव के लिए दिन और रात गांव में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाए ताकि हम लोगों के बच्चे भी रात के समय बिजली की रोशनी में पढ़ाई कर सकें
सोमपाल सिंह , नानकबाड़ी
गांव नानकबाड़ी का मामला मेरे संज्ञान में है। जब फीडर प्रथक्करण का कार्य चल रहा था, तब ग्रामीणों ने विरोध करके आबादी के बीच से लाइन नहीं लगने दी थी और कम बिजली लेने पर ही राजी थे। वह योजना अब बंद हो गई है। अन्य योजना के तहत दूसरे गांव में कार्य चल रहा है। उसके बाद गांव नानकबाड़ी में बिजली के कार्य को कराया जाएगा। इसमें एक से डेढ़ माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

शैलेंद्र गौतम, एक्सईएन मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें