फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने रसगुल्ले का भरा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। शुक्रवार को थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि गाड़ी में रखकर क्षेत्र में सप्लाई के लिए सफेद रसगुल्ले लाए जा रहे हैं। पुलिस ने शक होने पर दियौरा खास के पास दिल्ली नंबर की कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसकी गाड़ी की डिग्गी में पांच टीन रखे मिले। इन टीन में सफेद रसगुल्ले भरे हुए थे।
विज्ञापन

उनका वजन करीब 75 किलोग्राम था। चालक द्वारा सही जवाब न दिए जाने पर पुलिस रसगुल्लों को गाड़ी सहित थाने ले आई। पुलिस ने कार्रवाई के लिए मामले की सूचना खाद्य विभाग को दी। सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं कुलदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी में रखा सफेद रसगुल्ले का सैंपल भरा। टीम को पूछताछ में युवक ने अपना नाम आसिम पुत्र नौसे निवासी मोहम्मदपुर मालिनी थाना हजरत नगर गढ़ी बताया। टीम ने नमूना जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही रसगुल्ले चालक के सुपुर्द कर दिए हैं। चालक ने बताया कि वह क्षेत्र में सप्लाई करने लाए थे।
सफेद रसगुल्ले का टीम ने नमूना लिया है। रसगुल्ले साफ सुथरे थे। रसगुल्ले एक डेयरी पर दूधियों को बांटने के लिए जा रहे थे। उन्हें चालक के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें