फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट व सभी सरकारी भवनों में आठ बजे होगा ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट व सभी सरकारी भवनों में आठ बजे होगा ध्वजारोहण
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने, आजादी के वीर सपूत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बहजोई स्थित कलक्ट्रेट भवन व अन्य सभी सरकारी कार्यालयों में आठ बजे ध्वजारोहण होगा। पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को सुबह आठ बजे बहजोई कलक्ट्रेट में डीएम मनीष बंसल ध्वजारोहण करेंगे। तिरंगे को सलामी देने के बाद राष्ट्रगान होगा। सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह आठ बजे ही ध्वजारोहरण किया जाएगा। बड़ा कार्यक्रम बहजोई में मंडी समिति स्थित पुलिस लाइन में होगा। वहां मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी रहेगी तथा सुबह दस बजे ध्वजारोहण करेंगी। पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। सरकारी कार्यालयों को झालर, लाइट से सजाया गया है। स्कूल कॉलेजों में रंगोली बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के पुरोधाओं को याद करें, नौ बजे घर से बाहर निकलें और राष्ट्रगान करें : डीएम
डीएम संभल मनीष बंसल ने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव यानी 75वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करें। सोमवार 15 अगस्त को सुबह नौ बजे घर से बाहर निकले और राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट करें। इसके बाद राष्ट्रगान अवश्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें