फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौनी में लाइसेंसी बंदूक से दिनदहाड़े फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कटौनी गांव में दिनदहाड़े लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। जिसके बाद लोग तितर-बितर हुए। पुलिस ने इस मामले में फायरिंग करने के आरोपी वीकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हजरनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कटौनी गांव निवासी वीकेश के परिवार में पूर्व में प्रधानी और राशन कोटे की दुकान रही है। अब प्रधान सुंदरपाल है और कोटे की दुकान वीरपाल के पास थी। हालांकि पिछले दिनों दुकान खत्म हो गई। बताते हैं कि वीकेश और वीरपाल के बीच इसी को लेकर कुछ रंजिश चली आ रही है। मंगलवार की सुबह में वीरपाल यादव जंगल जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वीकेश व अन्य लोगों ने रास्ते में वीरपाल को घेर लिया। आसपास के अन्य लोग जुटे तो वीरपाल को छोड़ा गया। जिसके बाद वीकेश घर पहुंचा और दस बजे के करीब लाइसेंसी बंदूक लेकर छत पर चढ़ गया। तीन राउंड हवाई फायरिंग की। एक फायर मिस हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो लोग तितर-बितर हुए। वहीं, इस बीच किसी ने फायरिंग का वीडियो बना लिया, जिसे अब सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। थाना प्रभारी सीवी सिंह ने बताया कि कटौनी गांव में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई है। प्रकरण में वीकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें