रिश्ता होने के बाद घर में घुसकर मंगेतर ने युवती से छेड़खानी की। युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका सरायतरीन के मोहल्ला कोटला निवासी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने आठ माह पहले युवक के साथ उसका रिश्ता भी तय कर दिया था। आरोप है कि 28 जून की रात उसका मंगेतर युवक जबरन घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो गाली-गलौज की। शोर मचाने पर अन्य परिजन भी वहां आ गए तो वह धमकी देते हुए निकाह करने से मना करते हुए चला गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला कोटला निवासी मोहम्मद आजम के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ओमकार सिंह का कहना है कि फरार हो गए आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।