फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित युवक की उपचार के दौरान मौत, चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां स्थित निजी अस्पताल में एक बुखार पीड़ित युवक की गुरुवार की दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव दढ़ियाल निवासी जितेंद्र (25) पुत्र कुमरपाल का उपचार मंगलवार से कस्बा गवां के निजी अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार की दोपहर अचानक हालत बिगड़ी और मौत हो गई। युवक की मौत के बाद हंगामा बढ़ गया, लेकिन बाद में कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया। इसलिए मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें