फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के उपचार से बुखार पीड़ित बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मिलक साकिन शोभापुर में झोलाछाप के उपचार से बुखार पीड़ित बालक की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद झोलाछाप मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मिलक साकिन शोभापुर निवासी धीरेंद्र यादव का सात वर्षीय बेटा सौरभ यादव था। आरोप है कि सौरभ की झोलाछाप से उपचार कराने के बाद शाम चार बजे मौत हो गई। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सौरभ गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। चार बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक की मां मंजू देवी ने बताया कि दो बेटों को तीन दिन से बुखार आ रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गांव के ही झोलाछाप से उपचार चल रहा था। दोपहर तेज बुखार आने के बाद गांव के ही झोलाछाप पर उपचार के लिए गए थे। जहां दोनों बेटों को एक-एक इंजेक्शन लगाया गया था। शाम चार बजे सौरभ की हालत गंभीर होने लगी फिर से झोलाछाप के पास गए तो उसने उपचार करने से मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही बेटे की मौत हो गई।
मिलक साकिन शोभापुर में झोलाछाप के उपचार से बालक की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर थाना पुलिस ने जाकर शव अपने कब्जे में ले लिया है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र त्यागी, कोतवाली प्रभारी बहजोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें