फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी शान में युवती को मारी गोली फिर रचा ड्रामा

Sat, 13 May 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल के जिला अस्पताल में युवती का बयान लेती पुलिस और बयान लेते नायब तहसीलदार। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 असमोली थाना क्षेत्र में झूठी शान की खातिर अपनी ही बेटी-बहन की हत्या करने की कोशिश की गई। पहले युवती का गला दबाया गया फिर गोली मारी गई, फिर लूट का नाटक रच दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां पुलिस ने जिला अस्पताल में युवती का बयान लिया तो राज खुल गया। युवती ने वारदात के लिए दो सगे भाइयों और पिता का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

मढ़न चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक से तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती प्रेमी सं निकाह करना चाहती है, लेकिन परिजन तैयार नहीं हैं। गुरुवार को दिन में युवती से मिलने के लिए उसका प्रेमी घर पहुंच गया।
विज्ञापन


शाम को यह बात पता लगी तो परिजनों ने युवती को डांटा। आरोप है कि, युवती सो गई तो तकरीबन 2.30 बजे के आसपास भाइयों ने पिता के साथ मिलकर युवती का गला दबाया। इस बीच एक भाई ने उसे गोली मार दी। गोली के छर्रे युवती कीकनपटी पर लगे। दूसरी गोली युवती के सीने में लगी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने समझा कि युवती की मौत हो गई है। ऐसे में उन्होंने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। परिजनों ने बताया कि बदमाशों की ओर से 2 लाख 94 हजार रुपये की लूटे गए हैं और जब उनकी बेटी ने लुटेरों को पहचान लिया तो उन्होंने गोली मार दी।

पुलिस युवती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले आई। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवती ने हकीकत बयां कर दी। युवती ने सीओ संभल बीपी सिंह बालियान को बताया कि उसे उसके भाइयों और पिता ने ही गोली मारी है।

इधर, अस्पताल से डाक्टर ने गंभीर हालत में युवती को मुरादाबाद के लिए रेफर किया। जहां उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ बीपी सिंह बालियान ने बताया कि चौकीदार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक भाई और पिता को अरेस्ट किया गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें