फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदरौली छोड़, नगरों में तलाश रहे आशियाना

Sat, 13 May 2017 12:56 AM IST
राजीव ग्वाल/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
नंदरौली में सन्नाटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव में बवाल के बाद बहुत से परिवार गांव में लौटने से डर रहे हैं, वह नगर और दूसरे गांवों में किराये का कमरा तलाश रहे हैं। उनका कहना है कि जब जक गांव में हालात सामान्य न हो जाएं, तब तक गांव में रहना ठीक नहीं है।
विज्ञापन


दस मई को पुलिस और पीएसी के सामने बवाल होने के बाद से दूसरे समुदाय के ग्रामीणों में दहशत है। उनका कहना है कि जो लोग पुलिस और पीएसी के सामने उनके घरों में तोड़फोड़-आगजनी कर सकते हैं तो वह कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए अभी हालात गांव में रहने वाले नहीं है। गांव से बाहर कमरा किराये पर लेकर रह लेंगे। जब हालात सामान्य हो जाएंगे, तभी गांव में लौटेंगे। 

आखिरकार खेत खलिहानों में कब तक रहेंगे। कब तक नाते रिश्तेदारों के यहां शरण ली जाएगी। गांव के इकराम अली, अलीजान, कासमी, जैतून, मुन्नी, तनबि रेशमा, मस्तान अली आदि ने बताया कि हमारे गांव में हिंदू मुसलमानों में बड़ी एकता थी, न जाने किसकी नजर लग गई। हालात यह है कि हम अपने गांव में ही जाने से घबरा रहे हैं। हम करीब बीस लोग हैं जो कमरे की तलाश कर रहे हैं। मेहनत मजदूरी करके यहीं रहेंगे और बच्चों को पेट भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें