फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से किसान के घर में लगी आग, कीमती सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव में किसान के घर शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग से घर में रखी नकदी, कपड़े, मेंथा ऑयल सहित अन्य कीमती सामान जल गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लतीफुर धीर निवासी किसान कालीचरण सिंह शनिवार की शाम परिजनों संग काम कर रहे थे। उस दौरान कमरे में अचानक शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आगे की लपटें उठती देखकर परिजन हड़बड़ा गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। कमरे में लगी आग को देखकर आसपास के लोग पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए।
कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। कालीचरण के बेटे वीरपाल सिंह के मुताबिक आग से कमरे के अंदर रखी 80 हजार रुपये की नकदी, कपड़े, बेड, पंखा, कूलर, मेंथा ऑयल सहित अन्य कीमती सामान जल गया और करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हल्का लेखपाल गौरव कुमार ने बताया किसान के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर नकदी, 38 किलो मेंथा ऑयल जलने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

कर्ज उतारने के लिए घर में रखी थी नकदी
किसान कालीचरण के बेटे वीरपाल सिंह ने बताया कि उसके पिता ने अपने दामाद से करीब पांच माह पहले 80 हजार रुपये उधार लिए थे। उनकी उधारी देने के लिए पिता ने 50 हजार रुपये फसल से बेचकर रखे तथा 30 हजार रुपये वह दिल्ली में नौकरी करके लाया था। हादसे में सारी नकदी व सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें