फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजपुरा में तालाब में मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव राजपुर में तालाब में किसान का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किसान की मौत डूबने से हुई है। शव करीब 10 दिन पुराना है। इतने दिन से पानी में पड़े होने से शव में कीड़े भी पड़ गए थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर में ग्रामीण ने तालाब में शव देखा। जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया, तो शव की शिनाख्त गांव के ही जागन पुत्र साधुराम (50) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के भाई लाखन सिंह ने बताया कि बीते 12 दिन पहले जागन सिंह घर से लापता हो गया था। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। इसके बाद सोमवार सुबह सुबह करीब साढ़े सात बजे पशु चराते हुए गांव के एक युवक को तालाब में शव दिखाई दिया। जिसके बाद उसने अन्य ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को निकाला तो शव उसके भाई जागन का निकला। लाखन सिंह के मुताबिक जागन दिमागी रूप से परेशान था।
वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना का कहना है कि शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बीते दिनों परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के लापता होने पर बीती 31 मार्च 2022 को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किसान की मौत डूबने से हुई है। शव करीब 10 दिन पुराना है। इतने दिन से पानी में पड़े होने से शव में कीड़े भी पड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें