विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने सोमवार को असमोली क्षेत्र के गांव मवई डोल में छापा मारकर 12 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
सोमवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे एसडीओ द्वितीय अमरेंद्र यादव और विजिलेंस के एसडीओ अजय चौरसिया के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने असमोली के गांव मवई डोल में छापा मारा। इस दौरान 12 घरों में चोरी से बिजली का उपभोग चलते मिला। एसडीओ अमरेंद्र यादव ने बताया कि महमूद हसन, गय्यूर, शफीक, बन्ने हसन उर्फ इब्ले हसन, अशरत, मोहम्मद हारून, मोहम्मद आरिफ समेत सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजली चेकिंग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।